बिग ब्रेकिंग: पूर्व विधायक आर्य का बड़ा बयान ईओ के खिलाफ देंगे तहरीर

पूर्व विधायक आर्य का बड़ा बयान ईओ के खिलाफ देंगे तहरीर – नगर पंचायत चमियाला के कार्यो की मजिस्ट्रियल जांच की मांग नगर पंचायत चमियाला में 3 दिन पूर्व की घटना में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी द्वारा नई टिहरी कोतवाली में पूर्व विधायक भीम लाल के खिलाफ तहरीर देकर तथा वीडियो बयान जारी कर लगाए […]

पूर्व विधायक आर्य का बड़ा बयान ईओ के खिलाफ देंगे तहरीर

– नगर पंचायत चमियाला के कार्यो की मजिस्ट्रियल जांच की मांग

नगर पंचायत चमियाला में 3 दिन पूर्व की घटना में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी द्वारा नई टिहरी कोतवाली में पूर्व विधायक भीम लाल के खिलाफ तहरीर देकर तथा वीडियो बयान जारी कर लगाए थे गंभीर आरोप। इसी घटनाक्रम में नगर पंचायत चमियाला में सफाई कार्यक्रम में ठप्प किया गया था साथ ही साथ पूर्व विधायक का पुतला दहन भी किया गया था।

इस पूरे मामले में पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने अपना बयान जारी कर नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी के अधिकतर कार्यो पर गंभीर सवाल उठाए है और मांग की है कि, जब से वीरेंद्र पंवार नगर पंचायत चमियाला के पद पर है तबसे लेकर आजतक के सभी कार्यो की मजिस्ट्रियल जांच के लिए वह जिलाधिकारी से लेकर अन्य उच्च अधिकारियों को अपना पत्र देंगे।

साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि, नगर पंचायत की जनता को लूटने नही दिया जाएगा और कल वह भी नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी के खिलाफ अपनी तहरीर नई टिहरी में देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाए है कि, बीजेपी सरकार में अधिकारी बेलागम होकर कमीशन की मांग करते आ रहे है।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts