वीडियो: मां बहिन की गालियां देकर ट्रैफ़िक सुधार रही मित्र पुलिस 

मां बहिन की गालियां देकर ट्रैफ़िक सुधार रही मित्र पुलिस  उत्तराखंड में देहरादून के चौराहों पर मित्र पुलिस मां बहन की गालियां देकर यातायात नियमों का पालन करा रही है। किस्सा छोटी दीपावली के दिन का है। मामला देहरादून के नेहरू कालोनी, फव्वारा चौक का है। जहां शाम 6:00 बजे कैलाश डोभाल निवासी भानियावाला वार्ड नंबर 8  […]

मां बहिन की गालियां देकर ट्रैफ़िक सुधार रही मित्र पुलिस 

उत्तराखंड में देहरादून के चौराहों पर मित्र पुलिस मां बहन की गालियां देकर यातायात नियमों का पालन करा रही है। किस्सा छोटी दीपावली के दिन का है। मामला देहरादून के नेहरू कालोनी, फव्वारा चौक का है। जहां शाम 6:00 बजे कैलाश डोभाल निवासी भानियावाला वार्ड नंबर 8  देहरादून से अपने घर भानियावाला आ रहे थे तो जल्दी बाजी में उन्होंने अपने मित्र को लिफ्ट दी, उस मित्र के पास किराया न होने के कारण लिफ्ट दी, यही अपराध था।

https://youtu.be/7ulycZPH_Nk

वे दो सवारी के बजाय तीन सवारी हो गए। जिस कारण पुलिस ने उन्हें रोका। कैलाश कहते हैं,- “हमने उनसे चालान माफ करने की गुहार लगाई इतने में उप निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता फव्वारा चौक के पास हमे मां और बहन की भद्दी गालियां देने लगे और मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे, और कहने लगे कि मैं तुझे अंदर कर दूंगा।”

पर्वतजन से कैलाश ने बताया,- “मैंने कहा सर आप कानूनी रूप से चालान काट दीजिए मै चालान भुगतने के लिए तैयार हूं।।”

“मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है मेरे घर में मेरी विधवा मां और मैं अपने पत्नी और बच्चों के साथ रहता हूं। मैं कल से बहुत परेशान हूं।”

देहरादून पुलिस के व्यवहार से भानियावाला निवासी कैलाश बेहद व्यथित है, और इंसाफ चाहते हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

Related Posts