गदरपुर में वृद्ध महिला उत्पीडऩ का वीडियो वायरल होने से पुलिस सक्रिय

कमल जगाती/नैनीताल उत्तराखण्ड के गदरपुर में एक वृद्ध महिला का उत्पीड़न करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर स्थित ग्राम मकरंदपुर में एक परिवार का वृद्ध महिला के साथ अभद्रता, जोर जबरदस्ती और मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है। परिवार के सदस्यों ने […]

कमल जगाती/नैनीताल
उत्तराखण्ड के गदरपुर में एक वृद्ध महिला का उत्पीड़न करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है।
उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर स्थित ग्राम मकरंदपुर में एक परिवार का वृद्ध महिला के साथ अभद्रता, जोर जबरदस्ती और मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है। परिवार के सदस्यों ने वृद्ध महिला को न केवल गालियां दी बल्कि उन्होंने महिला को जमीन पर रगड़ भी दिया। वृद्ध महिला ने जमीन पर रगड़ते हुए भागने का प्रयास किया तो परिजन उसे दूर से वापस उठा लाए। मामला पिछली तीन जनवरी का बताया जा रहा है, जिसमें एक खिड़की से छुपकर किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में कलयुगी परिवार की करतूत साफ दिखाई दे रही है।
मासूम बच्चे कई बार वृद्ध महिला (संभवतः दादी) को घर के बेरहम मर्दों से बचाने की कोशिश करते दिखे। अंत में घर की महिलाओं ने गेट बंद कर महिला के साथ क्या किया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। वरिष्ठ नागरिक के साथ मारपीट का वीडियो वाइरल होने के बाद जिला पुलिस भी सतर्क हो गई है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts