गंगोत्री विधानसभा सीट पर सीएम को चुनौती देंगे आप पार्टी के नेता कोठियाल

गंगोत्री विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चुनौती देते हुए उपचुनाव लड़ेंगे । आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कर्नल अजय कोठियाल के नाम का ऐलान कर दिया है। सितंबर तक मुख्यमंत्री को चुनाव लड़ना अनिवार्य हैं और यदि […]

गंगोत्री विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चुनौती देते हुए उपचुनाव लड़ेंगे ।

आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कर्नल अजय कोठियाल के नाम का ऐलान कर दिया है।

सितंबर तक मुख्यमंत्री को चुनाव लड़ना अनिवार्य हैं और यदि वो गंगोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल का सामना करना होगा।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन ने कहा कि,

प्रदेश में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सितंबर तक चुनाव अनिवार्य रूप से लड़ने की बात का जिक्र किया है, मुख्यमंत्री में यदि हिम्मत है तो वह गंगोत्री विधानसभा के उपचुनाव सीट पर चुनाव लड़ें।

यदि ऐसा करते हैं तो आम आदमी पार्टी की तरफ से कर्नल अजय कोठियाल उनको चुनाव में चुनौती देंगे और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मैदान से बाहर कर देंगे।

वैसे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इस पर स्थिति साफ नहीं है ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts