गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए खुले

रिपोर्ट/नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी वैदिक मंत्रोच्चार व विशेष पूजा अर्चना के साथ अक्षय तृतीया के मिथुन लग्न की शुभ बेला पर आज प्रातः 7 बजकर 31 मिनट पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए खोल दिए हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इस बार बिना श्रद्धालुओं […]

रिपोर्ट/नीरज उत्तराखंडी

उत्तरकाशी

वैदिक मंत्रोच्चार व विशेष पूजा अर्चना के साथ अक्षय तृतीया के मिथुन लग्न की शुभ बेला पर आज प्रातः 7 बजकर 31 मिनट पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए खोल दिए हैं।

कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इस बार बिना श्रद्धालुओं के कपाट खोले गए। 

कपाट खुलते ही पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, व प्रदेश के मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत द्वारा भेजी गई। 

भेंट स्वरूप धनराशि 1101-1101 रुपये के साथ हुई। कोविड नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

कपाटोद्घाटन में सीएमओ डॉ डीपी जोशी,उप जिलाधिकारी देवेंद्र नेगी,ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत,अध्यक्ष मंदिर समिति सुरेश सेमवाल,सचिव दीपक सेमवाल, रविंद्र सेमवाल,सहित तीर्थ पुरोहित उपस्थित थे।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts