दुखद : गंगोत्री विधायक का निधन

गंगोत्री विधायक श्री गोपाल रावत जी का गुरुवार को निधन हो गया| वह बीते दिसम्बर महीने से कैंसर से जूझ रहे थे| आज गोविन्द अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

 श्री गोपाल रावत जी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनको कैंसर था। इसके इलाज के लिए वो मुंबई गए थे और वहां उनका इलाज चल रहा था। वहीं आज गुरुवार को गोविन्द अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली| गोपाल सिंह रावत उत्तरकाशी के रहने वाले थे उनका जन्म 28 फरवरी 1948 को हुआ था

 विधायक गोपाल रावत के निधन की जानकारी उनके निजी सचिव ने दी। इस खबर से उत्तराखंड भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक गोपाल रावत बेहद सरल स्वभाव के थे। उनके जाने से भाजपा संगठन समेत उनके क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts