बड़ी खबर: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, आंकड़ा 2.5 लाख पार

उत्तरकाशी, 06 मई 2026/रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी चारधाम यात्रा के तहत श्री गंगोत्री धाम और श्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी आमद जारी है। दोनों पवित्र धामों में दर्शनार्थियों की कुल संख्या 2.5 लाख के आंकड़े को पार कर गई है, जिससे यात्रा की रफ्तार और आस्था का उत्साह स्पष्ट नजर आ रहा है। प्राप्त […]

उत्तरकाशी, 06 मई 2026/रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी
चारधाम यात्रा के तहत श्री गंगोत्री धाम और श्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी आमद जारी है। दोनों पवित्र धामों में दर्शनार्थियों की कुल संख्या 2.5 लाख के आंकड़े को पार कर गई है, जिससे यात्रा की रफ्तार और आस्था का उत्साह स्पष्ट नजर आ रहा है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 06 मई 2026 तक दोनों धामों में कुल 2,50,787 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बुधवार को ही 19,507 यात्रियों ने दर्शन किए, जिनमें यमुनोत्री धाम में 10,392 और गंगोत्री धाम में 9,115 श्रद्धालु शामिल रहे।

यात्रा के दौरान वाहनों की आवाजाही भी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 1,941 वाहनों ने धामों की ओर सुरक्षित आवागमन किया। इसके साथ ही यात्रा सीजन में अब तक कुल 26,034 वाहन धामों तक पहुंच चुके हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं के मोर्चे पर भी प्रशासन सक्रिय है। यात्रा मार्गों पर स्थापित स्वास्थ्य केंद्रों में आज 8,611 यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई, जबकि 620 यात्रियों का विस्तृत परीक्षण किया गया। यात्रा शुरू होने से अब तक 86,895 यात्रियों की स्क्रीनिंग और 8,753 का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।

जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Also Read This

ब्रेकिंग : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी । इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देहरादून, 3 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), OBC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक...

हादसा : सड़क पर पलटा अनियंत्रित मैक्स वाहन, महिला की मौत

विकासनगर, 3 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी जुड्डो से करीब 400 मीटर पहले शनिवार दोपहर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts