सेब के बगीचे में लहसुन की खेती को बनाया आय का जरिया

रिपोर्ट/नीरज उत्तराखंडी

बोलती  तस्वीर!

जनपद देहरादून के पर्वतीय जनजाति क्षेत्र जौनसार बार की तहसील त्यूनी के हिमाचल की सीमा से लगा मुन्धोल गांव के लघु किसान गुलाब सिंह ने अपने सेब के बगीचे में  लहसुन की पौध लगाकर लहसुन की खेती को आय का जरिया बनाने की पहल की है। जो अन्य बागवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

लहसुन की लहलहाती फसल देखकर जहां मेहनत का फल देकर  गुलाब सिंह के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ती है। वही  लहसुन की हरी भरी खेती देखकर गांवों के किसानों में प्रेरणा की अलख जगा जाती है।

मेहनत का फल कभी बेकार नहीं जाता है। वे कहते है, कि किसानों के लिए  लहसुन की खेती आय का बड़ा जरिया बन सकता है । किसान गुलाब सिंह ने  सेब के बगीचे में लहसुन की पौध लगाकर लहसुन की खेती को सेब की भांति आय का साधन बनाया है ।

 वे कहते हैं कि, लहसुन की खेती करने के कुछ अप्रत्यक्ष लाभ भी है।लहसुन की तीक्ष्ण गंध और महक से वातावरण में विद्यमान हानिकारक कीटाणु जहां नष्ट होते हैं|  वहीं सेब की जड़ों में लगने वाले कीड़ों से भी सुरक्षा होती है। लहसुन को न तो बंदर नुकसान पहुंचाने और ना ही सेही आदि जंगली जानवर नुकसान पहुंचाते है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts