जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में ७८ वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया।  ७८ वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल रहा। भारत माता की जय ध्वनि के जयाकारों के साथ सभी छात्र -छात्राओं और शिक्षकगणों ने विद्यालय परिसर में प्रभात फेरी निकाली। मुख्य अतिथि भारतीय सेना से […]

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में ७८ वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। 

७८ वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल रहा। भारत माता की जय ध्वनि के जयाकारों के साथ सभी छात्र -छात्राओं और शिक्षकगणों ने विद्यालय परिसर में प्रभात फेरी निकाली।

मुख्य अतिथि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल श्री जीबी थपलियाल जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात समस्त छात्र -छात्राओं और शिक्षकगणों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। कर्नल थपलियाल जी द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज के युवा कल के भविष्य हैं। स्कूल प्रधानाचार्य श्री अनंत बीडी थपलियाल जी द्वारा भी छात्र-छात्राओं को संबोधित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय में इंटर हाउस समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसकी थीम देश भक्ति रखी गई थी।

प्रतियोगिता में राधाकृष्णन हाउस को प्रथम पुरस्कार, विवेकानंद हाउस को द्वितीय पुरस्कार तथा टैगोर हाउस को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। प्रतियोगिता की निर्णायक संगीत में काशी विद्यापीठ द्वारा विशारद श्रीमती वंदना सिंह जी थी।

इस मौके पर विजेता हाउस को मुख्य अतिथि कर्नल जीबी थपलियाल जी द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक श्री राकेश नौटियाल और उनकी धर्मपत्नी जी की गरिमामय उपस्थिति रही। साथ ही साथ स्कूल के प्रधानाचार्य समस्त शिक्षकगण और शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

Also Read This

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 20 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

Related Posts