घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग बना अवैध खनन का अड्डा

घनसाली -चमियाला मोटर मार्ग पर हर दिन अवैध खनन वालो की चांदी कट रही है।हालात यह हो गए है कि, किसी पर भी मनमुताबिक खनन का कार्य देर शाम ढलते ही शुरू हो जाता है।   ताजा मामला बेलेश्वर-सिलियारा के चोर गदेरा का है ।जहाँ देर शाम को सड़क किनारे लगी राजस्व भूमि के काफी […]

घनसाली -चमियाला मोटर मार्ग पर हर दिन अवैध खनन वालो की चांदी कट रही है।हालात यह हो गए है कि, किसी पर भी मनमुताबिक खनन का कार्य देर शाम ढलते ही शुरू हो जाता है।

 

ताजा मामला बेलेश्वर-सिलियारा के चोर गदेरा का है ।जहाँ देर शाम को सड़क किनारे लगी राजस्व भूमि के काफी हिस्से को काट दिया गया और उसे स्थानीय बाजार में ही बेचा जा रहा है।

 

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नौटियाल जी से जब इस मामले की जानकारी ली गयी तो उनका कहना था कि,उनके द्वारा केवल सड़क मार्ग से मलबा हटाने के लिए कहा गया है। अगर कोई इसकी आड़ में अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहा है तो उसके खिलाफ शिकायत बनती है।

 

मामला राजस्व से सम्बंधित है लेकिन राजस्व विभाग को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।सरकारी भूमि को सरकारी काम काज का हवाला देकर खनन किया जा रहा है।

 

आखिर बालगंगा तहसील में इन सब कार्यो  पर कैसे रोक लगेगी यह अब बड़ा सवाल बनता जा रहा है।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts