नैनीताल के एक घर में गुलदार घुसने से हड़कंप

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड में नैनीताल के एक घर में गुलदार घुसने के बाद हड़कंप मच गया है । सी.सी.टी.वी.फुटेज में साफ दिख रहा है कि गुलदार कुत्ते के पीछे घर मे घुसा, हमला किया और खेल खेल में चलता बना। नैनीताल में चीना हिल के जंगल से लगे रु-कुट कम्पाउंड में बुधवार शाम लगभग आठ बजे दीपू बोरा के घर में गुलदार घुस आया। मकान मालिक के पास कई कुत्ते होने के कारण पहले वीडियो में गुलदार कुत्ते के पीछे घर में घुसा । दूसरे वीडियो में, कमरे से कुत्ता बाहर आते दिखा, जिसके पीछे गुलदार भी घर से बाहर निकल गया। गुलदार, खेलने के मूड में कुत्ते पर झपटा और पलक झपकते ही वापस सीढ़ियां की तरफ लौट गया। सीढ़ियां पार कर गुलदार दूसरे रास्ते से वापस जंगल की तरफ निकल गया। घर में आठ से दस पालतू कुत्तों के अलावा दो बच्चे और एक युवा दंपत्ति रहते हैं। इस क्षेत्र में पहले भी गुलदार का एक वीडियो वायरल हुआ था। आज गुलदार के घर के भीतर घुसने के वीडियो ने परिजनों में दहशत फैला दी है। गुलदार के हमले के दौरान दीपू और उनका परिवार छत में आग जलाकर आराम फरमा रहा था।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts