ब्रेकिंग : भोजनमाता को बिना कारण बताए पद से हटाया। जिलाधिकारी से लगाई गुहार

जीजीआईसी पिथौरागढ़ में पांच साल से भोजन माता के पद पर कार्य कर रही संगीता सार्की पत्नी कैलाश सार्की निवासी पुरानी बाजार, पिथौरागढ़ को बिना कारण बताए भोजन माता पद से हटाए जाने और मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न को लेकर को लेकर उन्होनें जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। 

संगीता सार्की पत्नी कैलाश सार्की निवासी पुरानी बाजार, पिथौरागढ़ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि वह जीजीआईसी पिथौरागढ़ में पांच साल से भोजन माता के पद पर कार्य कर रही थी। जरूरी कार्यवश वह पिछले साल 23 नवंबर से 28 नवंबर तक स्कूल की प्रधानाचार्या को प्रार्थनापत्र देकर अवकाश पर गई थी।

संगीता के अनुसार विगत 29 नवंबर को स्कूल से फोन आया और कहा कि हमने दूसरी भोजनमाता रख ली है, इसलिए अब तुम मत आना। 

संगीता के अनुसार उन्होंने स्कूल में प्रधानाचार्या से हटाये जाने का कारण पूछा तो उन्होंने फिर से हटाने के फैसले की ही बात दोहराई और कारण नहीं बताया।

संगीता ने ज्ञापन में कहा है कि जीजीआईसी पिथौरागढ़ में उसकी दो बेटियां पढ़ती हैं, दो अन्य बच्चों के अलावा घर में बेरोजगार पति है। ऐसे में वह गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से डॉ. आशी चौहान से उनकी नौकरी वापस दिलाने की गुहार लगाई है। 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts