हाईवोल्टेज ड्रामा : शादी से इनकार पर प्रेमिका ने प्रेमी को चप्पलों से पीटा 

बाजपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में शनिवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब शादी से इनकार करने पर नाराज एक युवती ने बाजपुर कोतवाली गेट पर ही अपने प्रेमी की चप्पलों से पिटाई कर दी। अचानक हुई इस घटना से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर […]

बाजपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में शनिवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब शादी से इनकार करने पर नाराज एक युवती ने बाजपुर कोतवाली गेट पर ही अपने प्रेमी की चप्पलों से पिटाई कर दी। अचानक हुई इस घटना से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर युवक को युवती के चंगुल से छुड़ाया और स्थिति को शांत कराया।

कई साल से था प्रेम प्रसंग

जानकारी के अनुसार, बरेली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का प्रेम संबंध बाजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से पिछले कई वर्षों से चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर है। दोनों परिवारों की सहमति से शादी की बातचीत भी आगे बढ़ी थी और विवाह तय होने की बात सामने आई थी।

बताया जा रहा है कि बाद में युवक ने किसी कारणवश शादी करने से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित युवती सीधे बाजपुर कोतवाली पहुंच गई। इसी दौरान कोतवाली गेट पर दोनों आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते युवती ने अपना आपा खो दिया और युवक पर चप्पलों से हमला कर दिया।

घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। कोतवाली परिसर में कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

पुलिस ने कराया बीच-बचाव

मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल बीच-बचाव किया और युवक को सुरक्षित युवती से अलग कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को शांत कर स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से बातचीत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts