अब मत बोलना कि भाजपा ने कुछ किया नही।जो किया वो 12 घण्टे में उखड़ा।

इंद्रजीत असवाल

सतपुली पौड़ी गढ़वाल 

सड़कों के मामले में सरकार लगभग चारों तरफ पहाड़ों में घिरती नजर आ रही है। कहीँ सड़क डामरीकरण तो कहीं कटिंग के लिए लगातार चारो और से भाजपा का विरोध हो रहा है ।

जिस कारण सरकार ने आनन फानन में सभी सड़कों के खड्डे भरने के आदेश दिए, इसके बाद पहाड़ों में NH,pwd सड़कों के खड्डे भर रहा है, जिसकी वीडियो आये दिन सोशल मीडिया पर चल रही है।

आज हम जिस सड़क के बारे मे बता रहे हैं वो NH534 सतपुली है, जिस पर आजकल रात को खड्डे भरने का काम किया जा रहा है जो सुबह तक उखड़ जा रहा है।

आजकल सड़को में नमी होने के कारण डामरीकरण पकड़ नही बना पा रहा है और तत्काल ही उखड़ जा रहा है। जिससे छोटे वाहनों के लिए भारी खतरा हो गया है ।

आपको बता दे कि सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल का केंद्र बिंदु है और इस सतपुली ने गढ़वाल सांसद व दो पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, तिर्वेंद्र सिंह रावत , पर्यटन व पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज सहित सरकार को बड़े बड़े सुरमा दिए हैं,तब भी इस सतपुली के ये हाल है। तो आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं कि बाकी उत्तराखंड के पहाड़ों के क्या हालात होंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts