पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

गुड न्यूज : लंदन में उत्तराखंड का एक बेटा गौरव बना कांउसलर, दूसरे जय का भी रहा शानदार प्रदर्शन

May 8, 2021
in पर्वतजन
latest uttarakhand news,
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

अल्मोड़ा/बागेश्वर।

गौरव पांडे ने लंदन के डर्बी शहर में हुए निकाय चुनाव में काउंसलर पद पर जीत हासिल की। 

गौरव पांडे  बागेश्वर जिले के ग्राम चामी के मूल निवासी है| पांच बार लगातार हारने के बाद छठे प्रयास में गौरव ने जीत दर्ज की । गौरव ने अपनी जीत का श्रेय पत्नी गिन्नी सच्चर को दिया ।

13 साल से जीत रहे पॉल जेम्स पेग को हराकर जीत हासिल की। पेग को 1034 जबकि गौरव को 1227 मत हासिल हुए। उन्होंने मैकवर्थ एंड मॉर्ले वार्ड से कंजर्वेटिव पार्टी के प्रत्याशी के रूप में यह चुनाव जीता है। निकाय चुनाव में गौरव समेत चार लोगों ने दावेदारी की थी।

गौरव का कहना है कि सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम और कुछ कर गुजरने की जिद होनी जरूरी है। अगर इरादा पक्का हो और मंजिल तय हो तो सफलता देर-सबेर मिलकर ही रहेगी।

कौन है गौरव पांडेय :

चामी गांव के मूल निवासी स्व. हरीश चंद्र पांडेय और मंजुला पांडेय के पुत्र गौरव का जन्म ओडिशा में हुआ था। उनके पिता एमईएस में थे। बाद में उनका परिवार जम्मू जाकर बस गया। वर्ष 2003 में गौरव शेफ के तौर पर लंदन के डार्बी शहर चले गए। कुछ वर्ष बाद वह फूड हाइजीन संबंधी प्रशिक्षण देने लगे।

इसी दौरान जब उनका रुझान राजनीति की ओर हुआ और वह कंजर्वेटिव पार्टी से जुड़ गए। गौरव के परिवार में पत्नी गिन्नी सच्चर और दो बच्चे भी हैं। गौरव वर्ष 2015 से निकाय चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा।

गौरव के परिजनों ने गौरव की जीत पर खुशी जाहिर की। उक्रांद के केंद्रीय संगठन मंत्री गिरीश गोस्वामी ने भी गौरव की जीत पर प्रसन्नता जताई है।

गौरव पांडेय के परिवार का भी राजनीति से संबंध रहा है। उनके दादा चंद्रबल्लभ पांडेय ने वर्ष 1973 में चामी गांव में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था।वर्ष 2003 में उनके चाचा महीप पांडेय गांव के प्रधान बने थे। 

गौरव की मां और बहन उधमपुर में रहती हैं, उन्होंने गौरव की सफलता को उनकी अथक मेहनत और हार न मानने की जिद का प्रतिफल बताया है।

जयप्रकाश जोशी ने दर्ज की  शानदार उपस्थिति

भिलंगना ब्लॉक के चानी गांव निवासी जयप्रकाश जोशी डर्बी शहर में स्थानीय निवासी निकाय चुनाव में काउंसलर पद पर जीत नहीं दर्ज पाए ,लेकिन निकाय चुनाव में उन्होंने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है । जयप्रकाश जोशी को  791 मत मिले और वार्ड से लेबर पार्टी के प्रत्याशी को 1400 वोट मिले ।

जोशी ने  कहा कि, चुनाव लड़ने से कई अनुभव प्राप्त हुए ।भारत और उत्तराखंड की जनता से उन्हें चुनाव में जो प्यार से मिला वह हमेशा संघर्ष करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।


Previous Post

नैनीताल में मौसम ने बदली करवट!तेज ओलावृष्टि और बादलों की गड़गड़ाहट ने लोगों को किया तर

Next Post

कोरोना अपडेट:आज मिले 8390 संक्रमित। 4771 स्वस्थ, 118 मौत

Next Post
उत्तराखंड समाचार

कोरोना अपडेट:आज मिले 8390 संक्रमित। 4771 स्वस्थ, 118 मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • संस्कृति, संगीत और आध्यात्म कला महोत्सव नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान का शुभारंभ  कल श्रीनगर गढ़वाल में ::राजयोगिनी पी. के. चंद्रिका दीदी
  • वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी के दो मुकाबले शुरू। जानिए खास बात ..
  • बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
  • बड़ी खबर: भू माफ़ियाओं पर डीएम का डंडा ।900 बीघा ज़मीन सरकार में निहित…
  • पढ़ाई के साथ साथ क्रिएटिविटी भी छात्र छात्राओं का करती है सर्वांगीण विकास – ललित जोशी
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!