नैनीताल में मौसम ने बदली करवट!तेज ओलावृष्टि और बादलों की गड़गड़ाहट ने लोगों को किया तर

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में मौसम की करवट के साथ तेज ओलावृष्टि और बादलों की गड़गड़ाहट ने लोगों को तर कर दिया ।  बाजार में उपस्थित लोग एकाएक पड़े ओलों और बरसात से खड़े खड़े भीग गए । सड़कों और गाड़ियों में ओलों ने बर्फ जैसी चादर ओढ़ ली ।  नैनीताल के तल्लीताल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के नैनीताल में मौसम की करवट के साथ तेज ओलावृष्टि और बादलों की गड़गड़ाहट ने लोगों को तर कर दिया । 

बाजार में उपस्थित लोग एकाएक पड़े ओलों और बरसात से खड़े खड़े भीग गए । सड़कों और गाड़ियों में ओलों ने बर्फ जैसी चादर ओढ़ ली ।

 नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में शनिवार दोपहर के समय तेज गड़गड़ाहट के साथ अचानक ओलावृष्टि हो गई । एकाएक हुई ओलावृष्टि से लोगों को हिलने का भी समय नहीं मिला । 

आधे घंटे से अधिक समय तक पड़े ओलों ने जमीन को ओलों की चादर से ढक दिया । सड़कें ओलों से पट गई । मई माह में बर्फ का जैसा एहसास होने लगा । तापमान भी धड़ाम हो गया ।

 मोटर साइकिल सवारों और पैदल चलने वालों के साथ चौपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिखकतों का सामना करना पड़ा । दोपहिया तो ढलान और मोड़ के कारण फिसलने लगे  । 

हैरानी की बात ये रही कि, इसके ठीक विपरीत नैनीताल के दूसरे छोर मल्लीताल में बारिश की चंद बूदें ही पढ़ी । मल्लीताल से तल्लीताल की तरफ आ रहे स्थानीय लोग भीगकर तर हो गए और उनके रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए ।

Also Read This

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

बड़ी खबर : सोने और चांदी समेत ज्यादातर कमोडिटी चमकीं, निवेशकों के लिए मौका 

मुंबई/नई दिल्ली। घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार को कारोबार के दौरान सोने-चांदी समेत अधिकांश प्रमुख कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली। MCX iCOMDEX Bullion...

Related Posts