अधिकारियों की नकेल कसने में सरकार नाकाम- मोर्चा

#अधिकारियों की नकेल कसने में सरकार नाकाम- मोर्चा #मंत्री -विधायकों की नहीं हो रही सुनवाई  तो आमजन का क्या हाल होगा ! #सरकार -अधिकारियों की घोटालेबाजी में जुगलबंदी बन रही जनसुनवाई में बाधा ! #विपक्ष की बात सुनना तो दूर, सत्ता पक्ष की भी नहीं हो रही सुनवाई ! #जनता दर-दर की ठोकरें खाने को […]

#अधिकारियों की नकेल कसने में सरकार नाकाम- मोर्चा

#मंत्री -विधायकों की नहीं हो रही सुनवाई  तो आमजन का क्या हाल होगा !

#सरकार -अधिकारियों की घोटालेबाजी में जुगलबंदी बन रही जनसुनवाई में बाधा !

#विपक्ष की बात सुनना तो दूर, सत्ता पक्ष की भी नहीं हो रही सुनवाई !

#जनता दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर !

विकासनगर-

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार -अधिकारियों की घोटालेबाजी/ माफिया गिरी में सांठगांठ के चलते प्रदेश में जन सुनवाई नहीं हो रही है | यहां तक की मंत्री/ विधायकों की बात सुनना भी अधिकारी जरूरी नहीं समझते| नेगी ने कहा कि प्रदेश में इस माफियागिरी के चलते अधिकारियों के सर पर नशा चढ़कर बोल रहा है, जिस कारण इनको मंत्री /विधायक सिर्फ कीट पतंगे ही नजर आते हैं |

हैरानी की बात यह है की इनकी पार्टी के 95% से अधिक नेता/ विधायक भी सुनवाई न होने के कारण मुंह छुपाए फिर रहें हैं | नेगी ने कहा कि जनता अपने छोटे-मोटे कामों को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट- काट कर परेशान हाल है ! मोर्चा जनता से अपने हक के लिए उठ- खड़े होने की अपील करता है | पत्रकार वार्ता में- दिलबाग सिंह, सुशील भारद्वाज आदि थे |

Also Read This

महिला टी-20 टूर्नामेंट में रोमांच: निंबस की धमाकेदार शुरुआत, इवॉल्व क्रिकेट अकादमी ने दर्ज धमाकेदार जीत

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित प्रथम स्व. बी.एस. नेगी वूमेन्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। उद्घाटन मैच...

बिग ब्रेकिंग: PWD इंजीनियरों के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्थानांतरण सत्र 2026-27 के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश...

Related Posts