सफाई कर्मियों की अनदेखी कर रही है सरकार: बल्यूटिया

हल्द्वानी।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सोमवार को नगर निगम में चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन में पहुंचकर उनके आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान बल्यूटिया ने कहा कि, सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं । बावजूद इसके प्रदेश सरकार उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं है।

कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने वाले सफाई कर्मचारियों को बजाए सम्मान देने के सरकार ने आंदोलनित कर्मचारियों की आवाज को कुचलने का काम किया।

इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार अपने ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहती है। बल्यूटिया ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts