समाचार पत्रों में झूठे विज्ञापन छपवा कर सरकार लूट रही वाहवाही-मोर्चा

रिपोर्ट/ इंद्रजीत असवाल   विकासनगर-  जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार के सुशासन (गुड गवर्नेंस) के दावे धरातल पर बिल्कुल शून्य हैं, जबकि समाचार पत्रों में झूठे विज्ञापन छपवा कर सरकार वाहवाही लूटने का काम कर रही है,जोकि जनता के साथ बहुत बड़ा छलावा है |  […]

रिपोर्ट/ इंद्रजीत असवाल 

 विकासनगर-

 जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार के सुशासन (गुड गवर्नेंस) के दावे धरातल पर बिल्कुल शून्य हैं, जबकि समाचार पत्रों में झूठे विज्ञापन छपवा कर सरकार वाहवाही लूटने का काम कर रही है,जोकि जनता के साथ बहुत बड़ा छलावा है | 

शासन द्वारा कई-कई अनुस्मारक भेजने के बाद भी मातहत अधिकारी नहीं देते जवाब

रघुनाथ नेगी ने कहा कि शासन द्वारा कई-कई अनुस्मारक भेजने के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी रिपोर्ट देना मुनासिब नहीं समझते तथा इसी प्रकार निदेशालय/ विभागीय अधिकारी पत्र पर कार्रवाई करना तो दूर, उनकी तरफ देखना भी मुनासिब नहीं समझते | अधिकांश मामलों में तीन-चार महीने तक पत्रावलियां एक ही पटल पर सजी रहती हैं | 

अधिकांश पत्रावलियां रास्ते में ही तोड़ देती हैं दम

इसके अलावा पत्रावलियों का रास्ते में ही गुम होना तथा चोरी चले जाना आम बात हो गई है | जनता इस आस में रहती है कि उन्होंने शासन- प्रशासन को अपने प्रार्थना/ शिकायती पत्र भेज रखे हैं, लेकिन उनको यह नहीं मालूम कि उनसे पहले तो उनकी पत्रावलियां ही दम तोड़ चुकी हैं !                 

मोर्चा जनता से आग्रह करता है कि अपने हक के लिए उठ खड़े हों तथा सरकार द्वारा छपवाए जा रहे झूठे विज्ञापनों पर विश्वास करने के बजाए धरातल की सत्यता को परखें |

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts