गजब: मजिस्ट्रेट की सरकारी गाड़ी में कुत्ते की सवारी। देखें वीडियो

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी ऋषिकेश में तहसील की सरकारी गाड़ी पर लैबराडोर कुत्ते को घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो : वायरल वीडियो में इस गाड़ी पर आगे तहसीलदार और पीछे मजिस्ट्रेट लिखा गया है।  यह सरकारी वाहन आज ऋषिकेश से गुजर रहा था। किसी राहगिर ने वीडियो […]

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी

ऋषिकेश में तहसील की सरकारी गाड़ी पर लैबराडोर कुत्ते को घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो :

वायरल वीडियो में इस गाड़ी पर आगे तहसीलदार और पीछे मजिस्ट्रेट लिखा गया है। 

यह सरकारी वाहन आज ऋषिकेश से गुजर रहा था। किसी राहगिर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सरकारी गाड़ी में कुत्ते को घुमाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

कुछ लोगों का कहना था कि यह गाड़ी ऋषिकेश तहसील की है लेकिन मामले की पड़ताल के बाद ‘पर्वतजन’ को  पता चला कि संभवतः यह गाड़ी मजिस्ट्रेट कार्यालय पौड़ी की है। 

मामला चाहे कुछ भी हो लेकिन प्रचंड बहुमत की सरकार में सरकारी गाड़ियों के दुरुपयोग को लेकर जनाक्रोश भारी है। 

हाल ही में रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह पर भी सरकारी वाहन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। जिस कारण उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पारित हो चुका है, और उनकी कुर्सी पर संकट का खतरा मंडरा रहा है। 

वहीं दूसरी ओर अब सरकारी गाड़ी में अधिकारियों के कुत्ते को घुमाने का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि अपने आप में शर्मनाक है।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts