पंचायत स्तर पर वैक्सीन लगाने की कार्रवाई करे सरकार! बनाए व्यवस्था

इंद्रजीत असवाल
पौड़ी गढ़वाल

सतपुली l 

कांग्रेस प्रदेश सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता कविंद्र इष्टवाल ने चौबट्टाख़ाल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को माक्स वितरित किए l 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव ज्यादा प्रभावी है| इससे लोगों को बचना चाहिए|  लोगों को इस कोरोना में संयम बरतना होगा और सावधानी रखनी होगी, जिससे कोरोना को हराया जा सकता है l

साथ ही उन्होंने सरकार से अपील की है कि, कोरोना वैक्सीन की व्यवस्था को लगाने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए|  जिससे हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जा सके, क्योंकि इस समय वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को 67 किलोमीटर दूर तक गाड़ी बुक करके जाना पड़ रहा है और हालात यह है कि, कई बार उन्हें बिना वैक्सीन लगाए ही वापस आना पड़ता है| 

इसलिए उन्होंने सरकार से अपील की है कि, सरकार पंचायत स्तर पर वैक्सीन लगाने की कार्रवाई करें और व्यवस्था बनाए| 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts