पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

आरटीआई खुलासा: मंत्रियों के बंगले पर सरकार ने खर्चे 4 करोड़

July 27, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

मंत्रियों के बंगले पर सरकार ने खर्चे 4 करोड़

उत्तराखंड सरकार मंत्रियों के आवासों की साज-सज्जा आदि में लगभग चार करोड़ रुपए खर्च कर डाले। आरटीआई में जब इसका खुलासा हुआ तो लोग इसे कोरोना काल मे फिजूल खर्ची से जोड़ते हुए इस पर तल्ख टिप्पणियां कर रहे हैं। उत्तराखंड में जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने सूचना के अधिकार में मंत्रियों के आवासों की मरम्मत और निर्माण आदि में हुए खर्च का ब्यौरा मांगा था।

कार्यदाई संस्था सिंचाई विभाग ने बताया कि इस पर 396.41 लाख रुपए खर्च हुए हैं। मरम्मत कार्य पर 150.80 रुपए खर्च हुए हैं तथा विशेष मरम्मत पोर्च बनाना/ गौशाला बनाना/ मॉड्यूलर किचन/ स्टोर का निर्माण आदि पर 245.61 लाख रुपए खर्च हुए हैं।
कुल 396.41लाख खर्च हुए हैं। जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने वर्ष 2015-16 से अब तक के खर्च का ब्यौरा मांगा था।

लोक सूचना अधिकारी एचके कटियार ने यह सूचना 14 जुलाई 2020 को सूचना के अधिकार में दी है। कार्य राज्य संपत्ति विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। इस खर्च पर लोगों का कहना है कि, एक ओर सरकार ने इस तरह के मरम्मत कार्यों पर रोक लगा रखी है, वेतन में कटौती कर रही है, नियुक्तियों पर रोक है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह से फिजूलखर्ची कर रही है।


Previous Post

एक्सक्लूसिव: शासन को जल्द मिलेगा नया मुखिया

Next Post

खुलासा: ओनिडा अग्निकांड में आरोपी ओम प्रकाश होंगे मुख्य सचिव? साढे तीन साल से दबी एसआईटी रिपोर्ट

Next Post

खुलासा: ओनिडा अग्निकांड में आरोपी ओम प्रकाश होंगे मुख्य सचिव? साढे तीन साल से दबी एसआईटी रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में शिक्षकों के कल्याण और मानसिक चिंता कम करने पर इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन
  • क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड में अजय पांडे का निर्विरोध उपाध्यक्ष बनना तय
  • फिर गुस्से मे हरीश धामी : जिले के भ्रष्ट आला अधिकारी को करूंगा बेनकाब
  • एक्शन: अवैध अफीम के साथ युवक गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज..
  • बड़ी खबर: ट्रेन में सफर करती रही लाश,किसी को नहीं लगी भनक!
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!