आरटीआई खुलासा: मंत्रियों के बंगले पर सरकार ने खर्चे 4 करोड़

मंत्रियों के बंगले पर सरकार ने खर्चे 4 करोड़

त्तराखंड सरकार मंत्रियों के आवासों की साज-सज्जा आदि में लगभग चार करोड़ रुपए खर्च कर डाले। आरटीआई में जब इसका खुलासा हुआ तो लोग इसे कोरोना काल मे फिजूल खर्ची से जोड़ते हुए इस पर तल्ख टिप्पणियां कर रहे हैं। उत्तराखंड में जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने सूचना के अधिकार में मंत्रियों के आवासों की मरम्मत और निर्माण आदि में हुए खर्च का ब्यौरा मांगा था।

कार्यदाई संस्था सिंचाई विभाग ने बताया कि इस पर 396.41 लाख रुपए खर्च हुए हैं। मरम्मत कार्य पर 150.80 रुपए खर्च हुए हैं तथा विशेष मरम्मत पोर्च बनाना/ गौशाला बनाना/ मॉड्यूलर किचन/ स्टोर का निर्माण आदि पर 245.61 लाख रुपए खर्च हुए हैं।
कुल 396.41लाख खर्च हुए हैं। जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने वर्ष 2015-16 से अब तक के खर्च का ब्यौरा मांगा था।

लोक सूचना अधिकारी एचके कटियार ने यह सूचना 14 जुलाई 2020 को सूचना के अधिकार में दी है। कार्य राज्य संपत्ति विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। इस खर्च पर लोगों का कहना है कि, एक ओर सरकार ने इस तरह के मरम्मत कार्यों पर रोक लगा रखी है, वेतन में कटौती कर रही है, नियुक्तियों पर रोक है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह से फिजूलखर्ची कर रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts