माँ नयना देवी के दर्शनों को पहुंची राज्यपाल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश वासियों की कोरोना से सुरक्षा करने की प्रार्थना की है । राज्यपाल ने माँ से देश के हर नागरिक को ऐसे मौके पर भरपेट खाना दिलाने की भी प्रार्थना की । नैनीताल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश वासियों की कोरोना से सुरक्षा करने की प्रार्थना की है । राज्यपाल ने माँ से देश के हर नागरिक को ऐसे मौके पर भरपेट खाना दिलाने की भी प्रार्थना की ।

नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर में आज राज्यपाल दर्शनों के लिए पहुंची । राज्यपाल के साथ उनका पूरा परिवार भी पूजा के लिए पहुंचा । राज्यपाल ने माँ के दर्शन कर प्रशाद चढ़ाया ।

परिजनों ने राज्यपाल के साथ मंदिर की परिक्रमा की और मंदिर परिसर के दूसरे देवी देवताओं को भी देखा । राज्यपाल ने मीडिया को बताया कि वो देवी माँ की भक्त हैं और उन्होंने माँ से देश को कोरोना मुक्त करने की प्रार्थना की है ।

उन्होंने माँ से प्रदेश के निर्धन जरूरतमंदों को कोरोना मुक्त राखते हुए अन्न देने की प्रार्थना की । उन्होंने नैनीताल के व्यापार के फैलने फूलने की भी परकरथना की ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts