ग्रैंड फिनाले में अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में तैनात E N T डॉक्टर दिगपाल दत्त

जयप्रकाश नोगई  श्रीनगर गढ़वाल:__श्रीनगर गढ़वाल के संयुक्त अस्पताल में तैनात ई.एन.टी विभाग में सर्जन पद पर तैनात डॉक्टर दिगपाल दत्त ग्रैंड फिनाले voice of doctors season 2 singing competition के लिए चयन हुआ है। डॉक्टर दिगपाल दत्त बचपन से ही संगीत में अपनी विशेष रूचि रखते हैं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर के और उच्च […]

जयप्रकाश नोगई 

श्रीनगर गढ़वाल:__श्रीनगर गढ़वाल के संयुक्त अस्पताल में तैनात ई.एन.टी विभाग में सर्जन पद पर तैनात डॉक्टर दिगपाल दत्त ग्रैंड फिनाले voice of doctors season 2 singing competition के लिए चयन हुआ है। डॉक्टर दिगपाल दत्त बचपन से ही संगीत में अपनी विशेष रूचि रखते हैं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर के और उच्च शिक्षा तक उनका संगीत में विशेष स्थान रहा है, स्कूल के दौर मैं शिक्षण कार्य के साथ साथ पाठ्यसहगामी क्रिया संगीत मैं जैसे  राष्ट्रगान भजन राष्ट्रगीत लोकगीत आदि में विशेष रुचि रही। डॉक्टर दिगपाल दत्त  ग्राम खरसोंन नैनबाग हाल निवास जीवनगढ़ जिसकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर नौगांव से हुई उसके बाद डॉक्टर दिगपाल सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़ विकास नगर से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की उसके बाद तत्पश्चात सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस एवं एम.एस किया।dr दिगपाल जिनकी प्रथम सेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में ई.एन.टी पद पर कार्यरत हुए जो अब वर्तमान में उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल में ई.एन.टी सर्जन के पद पर तैनात हैं। Voice of Dr season 2 singing competition का ऑडिशन 10 जून तक चला,जिसमे उत्तराखंड से कई संगीत प्रेमियों ने प्रतिभा दिखाई, जिसमें डॉक्टर दिगपाल का चयन हुआ है। ग्रैंड फिनाले का अगला ऑडिशन सितंबर में राजस्थान में होगा।इसको देखते हुए dr दिगपाल के बड़े भाई डॉक्टर खुशीराम ,मां और सारे परिवार मैं खुशी का माहौल है।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts