ग्राफिक एरा की छात्रा उन्नति करेंगी चीन में भारतीय टीम के कप्तानी  

देहरादून , 15 मई। ग्राफिक एरा की छात्रा उन्नति त्रिपाठी चीन में भारतीय स्क्वैश टीम की कमान संभालेंगी। उन्हें 33वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है। उन्नति त्रिपाठी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की बीए (अंग्रेजी) प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उन्नति के पिता हरिओम त्रिपाठी जाने माने […]

देहरादून , 15 मई। ग्राफिक एरा की छात्रा उन्नति त्रिपाठी चीन में भारतीय स्क्वैश टीम की कमान संभालेंगी। उन्हें 33वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है।
उन्नति त्रिपाठी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की बीए (अंग्रेजी) प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उन्नति के पिता हरिओम त्रिपाठी जाने माने स्क्वैश कोच हैं । उन्नति 20 से 24 मई तक चीन में आयोजित होने वाली 33वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप के गर्ल्स अंडर-19 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस  प्रतियोगिता के लिए उन्हें भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में उन्नति ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की और पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर वह गर्ल्स अंडर-19 वर्ग में भारत की नंबर एक खिलाड़ी के रूप में उभरी हैं।
उन्नति त्रिपाठी ने कम उम्र में ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।  उन्नति ने थ्री-स्टार नेशनल सर्किट स्क्वैश टूर्नामेंट में रजत पदक, नेशनल गेम्स गोवा में टीम स्पर्धा में कांस्य पदक और नॉर्दर्न स्लैम इंडियन जूनियर ओपन मुंबई में स्वर्ण पदक जीतकर विशेष पहचान बनाई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी वह  सियोल (कोरिया) में आयोजित एशियाई जूनियर चैंपियनशिप, काहिरा में विश्व जूनियर चैंपियनशिप , मैकाऊ, डालियान, इस्लामाबाद, बोस्टन और यूएस में विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि उन्नति ने अपनी उपलब्धियों से यह साबित कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर भारतीय युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उन्नति की कप्तानी में भारतीय टीम चीन में जीत का परचम लहराते हुए देश को गौरवान्वित करेगी।
गौरतलब है कि ग्राफिक एरा के पांच छात्र छात्राएं ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। महिला क्रिकेट की विश्व चैंपियनशिप विजेता  टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा भी ग्राफिक एरा की छात्रा हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts