ग्राफिक एरा में कार्यशाला : चित्रों के जरिए आपदा प्रबंधन का पैगाम

देहरादून, 30 अक्टूबर। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय चित्रकार कार्यशाला शुरू हो गई। आपदा प्रबंधन पर छठवीं विश्व कांग्रेस के पूर्व इस कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि यूकाॅस्ट के महानिदेशक डा. दुर्गेश पंत ने विभिन्न विषयों की जानकारी दी और आपदा तैयारी, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु अनुकूल आदि पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने कहा कि चित्रकला में जनता तक आपदा प्रबंधन का संदेश पहुंचाने की प्रभावशाली क्षमता है। कार्यशाला का उद्देश्य चित्रों के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है

देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए चित्रकारों ने कार्यशाला में भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रयासों के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में अवगत कराया। कार्यशाला में प्रो. राम विरंजन, प्रो. सुनील विश्वकर्मा, प्रो. शेखर चंद्र जोशी, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डा. संजीव आर्य, नरसिम्हा मूर्ति, ईश्वर पट्टर, प्रकाश उपाध्याय, यतिन कांडपाल आदि ने अपनी रचनात्मक कलाओं का प्रदर्शन किया।

कार्यशाला में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिन्दर सिंह, विश्व कांग्रेस आपदा प्रबंधन के राष्ट्रीय संयोजक डा. आनंद बाबू, डीआईजी राजकुमार नेगी, शिक्षक व छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts