बड़ी खबर : दक्षिण अमेरिका के शिखर पर ग्राफिक एरा

देहरादून, 6 फरवरी। दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया ग्राफिक एरा का झंडा। पर्वतारोही राजेंद्र सिंह नाथ ने दूसरी बार माउंट एकोंकागुआ को फतह कर ग्राफिक एरा का परचम लहराया। एसडीआरएफ के जवान और पर्वतारोही राजेंद्र सिंह नाथ ने 2 फरवरी को यह कीर्तिमान बनाया। वह देश के पहले पुलिस कर्मी है जिन्होंने […]

देहरादून, 6 फरवरी। दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया ग्राफिक एरा का झंडा। पर्वतारोही राजेंद्र सिंह नाथ ने दूसरी बार माउंट एकोंकागुआ को फतह कर ग्राफिक एरा का परचम लहराया।

एसडीआरएफ के जवान और पर्वतारोही राजेंद्र सिंह नाथ ने 2 फरवरी को यह कीर्तिमान बनाया। वह देश के पहले पुलिस कर्मी है जिन्होंने माउंट एकोंकागुआ पर दूसरी बार आरोहण किया है। माउंट एकोंकागुआ अर्जेंटीना स्थित दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। 6961 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस चोटी को श्री नाथ ने दो दिन में फतह किया। पर्वत के शिखर पर पहुंचकर उन्होंने तिरंगे व उत्तराखंड के ध्वज के साथ ही ग्राफिक एरा का झंडा फहराया। नाथ ने आरोहण के दौरान बर्फीली हवाओं और कठिन चुनौतियों का सामना कर यह उपलब्धि अपने नाम की।

गौरतलब है कि श्री नाथ ने पहले भी कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज की हैं। वह यूरोप महाद्वीप और अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों माउंट एलब्रुस और माउंट किलिमंजारो को दो बार फतेह कर ग्राफिक एरा का झंडा फहराकर गौरवांवित कर चुके हैं।

ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने इस शानदार उपलब्धि पर पर्वतारोही श्री राजेंद्र सिंह नाथ को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश, राज्य और पुलिस के साथ ही ग्राफिक एरा का गौरव बढ़ाया है। डॉ. घनशाला ने कहा कि वीर भूमि कहलाने वाले उत्तराखंड में ऐसी प्रतिभाओं की कमी नहीं है जिनपे देश गौरव कर सके।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts