उत्तराखंड भाजपा को बड़ा झटका। कई कार्यकर्ताओं ने थामा बसपा का दामन

उत्तराखंड भाजपा को बड़ा झटका। कई कार्यकर्ताओं ने थामा बसपा का दामन रिपोर्ट- सलमान मलिक रुड़की। लक्सर क्षेत्र के खानपुर विधानसभा के गोवर्धन पुर गांव में पप्पू सिंह आजाद जो दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रहे। वह भाजपा के सक्रिय सदस्य माने जाते थे, उन्होंने आज भाजपा पार्टी छोड़कर अपने साथियों समेत बसपा का […]

उत्तराखंड भाजपा को बड़ा झटका। कई कार्यकर्ताओं ने थामा बसपा का दामन

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की। लक्सर क्षेत्र के खानपुर विधानसभा के गोवर्धन पुर गांव में पप्पू सिंह आजाद जो दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रहे। वह भाजपा के सक्रिय सदस्य माने जाते थे, उन्होंने आज भाजपा पार्टी छोड़कर अपने साथियों समेत बसपा का दामन थाम लिया है। जब से प्रदेश की कमान पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती ने नरेश गौतम के हाथ में दी है। तब से प्रदेश में कई लोग बसपा का दामन थाम चुके है। पप्पू सिंह आजाद जो दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। आज बीजेपी छोड़कर अपने कई साथियों सहित बसपा का दामन थाम लिया है।

इस प्रोग्राम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, बसपा ही सच्ची पार्टी है। जो हर बिरादरी का ख्याल रखती है। वही पूर्व विधायक हाजी शहजाद ने भी सभा को संबोधित किया। चौधरी राजेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन जिला पंचायत ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, बसपा के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। इसीलिए आज गोवर्धनपुर से पप्पू सिंह आजाद अपने साथियों सहित बसपा में शामिल हुए हैं। रविंद्र पनियाला ने भी बसपा नेताओं की जमकर तारीफ की और बसपा में शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया सभा में इरशाद अली अंसारी ने भी अपने विचार रखे।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts