बड़ी खबर: चार कंपनियों पर GST का छापा, करोड़ों की कर चोरी का खुलासा। कई और कंपनियां रडार पर

हरिद्वार। उत्तराखंड के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में जीएसटी चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कंपनियों पर एक साथ छापेमारी की। जांच के दौरान करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और सर्कुलर ट्रेडिंग का खुलासा हुआ। विभाग ने मौके पर ही करीब 2 करोड़ रुपये का […]

हरिद्वार। उत्तराखंड के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में जीएसटी चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कंपनियों पर एक साथ छापेमारी की।

जांच के दौरान करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और सर्कुलर ट्रेडिंग का खुलासा हुआ। विभाग ने मौके पर ही करीब 2 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया, जबकि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।

राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा हरिद्वार की टीम ने आयुक्त प्रतीक जैन के निर्देश पर रोशनाबाद सिडकुल स्थित चार कंपनियों में बुधवार को छापेमारी की।

ये कंपनियां प्लास्टिक दाना उत्पादन और ट्रेडिंग के कारोबार से जुड़ी हैं। कार्रवाई के बाद सिडकुल क्षेत्र की अन्य कंपनियों में भी हड़कंप मच गया है।

जांच में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं

राज्य कर उपायुक्त कार्तिकेय वर्मा ने बताया कि छापेमारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिनमें विशेष अनुसंधान शाखा, सचल दल और ऑडिट इकाई सहित कुल 12 अधिकारी शामिल थे। जांच के दौरान चारों कंपनियां जीएसटी चोरी और सर्कुलर ट्रेडिंग में संलिप्त पाई गईं।

उन्होंने बताया कि कंपनियों ने अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेकर अपने जीएसटी रिटर्न में नकद कर भुगतान बेहद कम या शून्य दर्शाया। साथ ही आपसी सर्कुलर ट्रेडिंग के जरिए कारोबार का टर्नओवर कृत्रिम रूप से बढ़ाया जा रहा था।

स्टॉक और रिकॉर्ड में मिली बड़ी गड़बड़ी

जांच के दौरान कंपनियों के खरीद-बिक्री रिकॉर्ड और भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया गया। इस प्रक्रिया में उपलब्ध स्टॉक और आईटीसी के आंकड़ों में भारी विसंगतियां सामने आईं। विभाग ने जीएसटी से संबंधित कई अहम दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं।

2 करोड़ रुपये की तत्काल वसूली

राज्य कर विभाग ने प्राथमिक जांच के आधार पर चारों कंपनियों से मौके पर ही करीब 2 करोड़ रुपये की वसूली की है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच पूरी होने के बाद वास्तविक कर देनदारी और जुर्माने का निर्धारण कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रडार पर हैं कई और कंपनियां

आयुक्त प्रतीक जैन ने स्पष्ट किया कि राज्य कर विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। फर्जी आईटीसी दिखाकर कर अपवंचन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कई अन्य कंपनियां भी विभाग के रडार पर हैं और जल्द ही उनके खिलाफ भी जांच और कार्रवाई की जा सकती है।

बढ़ी सख्ती, कंपनियों में हड़कंप

सिडकुल में हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद औद्योगिक क्षेत्र की अन्य कंपनियों में भी चिंता बढ़ गई है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि कर चोरी और फर्जी लेनदेन के मामलों में आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिकाओं को सुनने के बाद खारिज कर दिया...

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts