गुड जॉब : उत्तरकाशी के इस युवा ने की मानवता की मिशाल कायम। लौटाया खोया हुआ यात्री का बैग

यमनोत्री धाम यात्रा पर आई हुई इंदौर (मध्यप्रदेश) निवासी तीर्थयात्री श्रीमती पुष्पा बाई जी का  हैंड बैग यमनोत्री धाम यात्रा के दौरान भंडेली गाड़ में बैग छूट गया था, जो बैग यमनोत्री धाम से दर्शन करने के पश्चात यमनोत्री से जानकीचट्टी की ओर आने वाले तीर्थ यात्रियों को मिला।  तीर्थ यात्रियों ने बैग रामनमंदिर में […]

यमनोत्री धाम यात्रा पर आई हुई इंदौर (मध्यप्रदेश) निवासी तीर्थयात्री श्रीमती पुष्पा बाई जी का  हैंड बैग यमनोत्री धाम यात्रा के दौरान भंडेली गाड़ में बैग छूट गया था, जो बैग यमनोत्री धाम से दर्शन करने के पश्चात यमनोत्री से जानकीचट्टी की ओर आने वाले तीर्थ यात्रियों को मिला।

 तीर्थ यात्रियों ने बैग रामनमंदिर में स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण सत्यापन केंद्र में तैनात यात्री मित्रो को दिया। यात्री मित्र विकास चौहान, नितिन चौहान, रोहित रावत एवं संतोष चौहान द्वारा बैग में मिले फोन कागजात के द्वारा महिला यात्री के साथियों को संपर्क किया गया, तथा बैग यात्री के साथियों को सपूर्द किया गया। 

बैग में 2 फोन 5000 रुपए करीब नगदी यात्री के आवश्यक कागजात, दवाईयां आदि मौजूद था। 

यात्री द्वारा बैग वापस मिलने पर यात्री मित्रों के दायित्व यात्री के साथ मित्रता के व्यवहार की सराहना की गई एवं आभार व्यक्त किया गया।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts