गुड न्यूज़ : सीपीयू उपनिरीक्षक संजीव त्यागी को ‘मैन ऑफ द मंथ अवार्ड’

देहरादून-: सीपीयू उपनिरीक्षक संजीव त्यागी द्वारा गत दिसंबर माह में राजधानी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने, कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, यातायात नियम अनुपालन में बेहतरीन कार्यवाही करने के लिए कल पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर को ‘मैन ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  कल रविवार को […]

देहरादून-: सीपीयू उपनिरीक्षक संजीव त्यागी द्वारा गत दिसंबर माह में राजधानी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने, कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, यातायात नियम अनुपालन में बेहतरीन कार्यवाही करने के लिए कल पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर को ‘मैन ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

कल रविवार को पुलिस लाईन रेसकोर्स में आयोजित क्राइम बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर द्वारा सीपीयू उपनिरीक्षक संजीव कुमार त्यागी को दिसंबर माह-2022 में यातायात ड्यूटी के दौरान सबसे अच्छे से चालान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वालो के खिलाफ अधिक से अधिक कार्यवाही,यातायात नियमों  की अवहेलना करने वाले के खिलाफ सीज की कार्यवाही करने पर ‘मैन ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया। पुलिस कप्तान द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

सीपीयू उपनिरीक्षक संजीव कुमार त्यागी द्वारा सीपीयू के एक बेहतरीन पुलिसकर्मियों में शुमार है,उनके द्वारा जहां यातायात नियमों के अनुपालन में बेहतरीन सीपीयू की ड्यूटी की जाती रही है, वहीं कोरोना काल मे उनके द्वारा आम जनता को राहत शिविर केंद्रों में, घर भेजने में अपनी पीठ पर बैठाकर सहायता, जरूरतमंदों को घर-घर जाकर राशन देने जैसे सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य किये गए है।

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts