गुड न्यूज: माया ग्रुप आफ कॉलेज ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

विकासनगर, आज माया ग्रुप ऑफ कॉलेज की ओर से विकासनगर के डाकरानी गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर का उद्घाटन करते हुए माया कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ० तृप्ति जुयाल सेमवाल ने डकरानी गांव के स्कूल में वृक्षारोपण किया।  डॉ० तृप्ति ने कहा कि भारत के हर नागरिक को बेहतर […]

विकासनगर, आज माया ग्रुप ऑफ कॉलेज की ओर से विकासनगर के डाकरानी गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर का उद्घाटन करते हुए माया कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ० तृप्ति जुयाल सेमवाल ने डकरानी गांव के स्कूल में वृक्षारोपण किया। 

डॉ० तृप्ति ने कहा कि भारत के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए इसके लिए माया कॉलेज हमेशा प्रयास करता रहेगा। 

शिविर का आयोजन माया कॉलेज ने सुभारती हॉस्पिटल के सहयोग से सम्पन्न किया। 

स्वाथ्य जांच शिविर में सुभारती अस्पताल द्वारा नेत्र रोग जांच, फिजियोथेरेपी, स्त्री रोग एवं सामान्य जांच की गई। माया कॉलेज ने 200 से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवा वितरित की। 

इस शिविर में माया ग्रुप ऑफ कॉलेजस् की ओर से कैंपस डीन डॉ० मनीष पाण्डे, उपनिदेशक आशुतोष बडोला,  डॉ० विक्रम सिंह, संतोष कुमार, विकास शर्मा, चंदन, आंचल मौजूद रहे। 

सुभारती प्रशासन की ओर से मार्केटिंग प्रमुख डॉ० प्रशान्त कुमार भटनागर, ओ०एस०डी०  हरीश शर्मा, डॉ रवि कंसल, नेत्र रोग टेक्नीशियन लीला, नर्सिंग स्टाफ प्रियंका शाह, सामुदायिक कल्याण अधिकारी श्री विकेंद्र सिंह कठैत, जन संपर्क अधिकारी श्री विपुल सिंह, श्री अंशुल धीमान, श्री कमलेश आदि उपस्थित थे।

Also Read This

बड़ी खबर: डीएम के आदेश भी नहीं हटा पाए यमुनोत्री धाम से कूड़े के ढेर

यमुना तट पर सफाई अभियान में एकत्र कूड़े के कट्टे बरसात से पहले से पड़े, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानीबड़कोट/उत्तरकाशी, 20 सितंबर 2026।नीरज...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में 16 टायरा ट्रक पलटा। एक की मौत,दो घायल 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा...

Related Posts