गुड न्यूज़ : अपर जिला जज मनोज गर्ब्याल ने एडवोकेट विकेश सिंह नेगी को किया सम्मानित

देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित एक समारोह में कोरोना काल में समाजसेवा करने वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित किया।  अपर जिला जज मनोज गर्ब्याल और एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। समाजसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी को भी इस मौके […]

देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित एक समारोह में कोरोना काल में समाजसेवा करने वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। 

अपर जिला जज मनोज गर्ब्याल और एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। समाजसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी को भी इस मौके पर अपर जिला जज ने सम्मानित किया। 

इस मौके पर अपर जिला जज ने सभी अधिवक्ताओं को गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी की बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि नए सदस्यों को पढ़ना चाहिए। उन्होंने बार के नये सदस्यों को वकालत के कई टिप्स भी दिये। इस मौके पर सोशल एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी ने कहा कि कोरोना काल में वकीलों ने समाज के विभिन्न वर्गों की यथासंभव मदद की है।

गौरतलब है कि एडवोकेट विकेश नेगी ने कोरोना काल में न केवल आम लोगों की मदद की बल्कि बार एसोसिएशन को भी 50 हजार रुपये दान किये ताकि जरूरतमंद नये वकीलों को मदद की जा सके। इस मौके पर एसोएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने एडवोकेट विकेश नेगी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जतायी कि युवा एडवोकेट विकेश नेगी से अन्य अधिवक्ताओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts