अतिथि शिक्षकों ने की अविलंब नियुक्ति पत्र जारी करने की माँग। दिया अल्टीमेटम

अतिथि शिक्षकों ने की अविलंब नियुक्ति पत्र जारी करने की माँग। दिया अल्टीमेटम

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी
रूद्रप्रयाग। बीते शुक्र एवं शनिवार को जनपद रुद्रप्रयाग में प्रभावित 2015 के छूटे हुये एल टी और प्रवक्ता अतिथि शिक्षकों की काउंसलिंग संपन्न हुई। प्रभावित हुए अधिकांश शिक्षकों का समायोजन जनपद में रिक्त चल रहे पदों के सापेक्ष हुआ। अतिथि शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग कार्यकारिणी ने माँग की है कि, काउंसलिंग के बाद तुरंत ही नियुक्ति पत्र जारी किए जायें। जिससे सभी शिक्षक अपना शैक्षणिक कार्य तत्काल शुरू कर सकें और छात्र भी अपना पठन पाठन सुचारू रूप से समय रहते पूरा कर सकें।

संघ के पदाधिकारी जखोली ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीन जोशी, पूर्व महामंत्री कवींद्र कैंतुरा, प्रमेन्द्र रावत, वासुदेव भट्ट, विनय जगवाण, चैन सिंह पँवार, आशीष जोशी, बीर सिंह पडियार, प्रवीन कंडारी, रेवती बुटोला और ममता गोस्वामी आदि ने बताया कि कार्यकारिणी के अनुसार लॉकडाउन के पश्चात प्रदेश के अधिकांश जनपदों में छूटे हुए अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी हुए काफी समय बीत चुका है।

लेकिन रुद्रप्रयाग जनपद में काउंसलिंग की तिथि को अकारण ही विलंब किया गया। जिससे जनपद के अतिथि शिक्षकों को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी क्षति हुई है। संघ ने माँग की है कि जनपद के अतिथि शिक्षकों एवं छात्र हित को प्राथमिकता देते हुए अविलंब नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं अन्यथा की स्थिति में संघ आंदोलन हेतु बाध्य होगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts