नैनीताल: रात के अंधेरे में गर्ल्स हॉस्टल की दीवार पर गुलदार की चहलकदमी, कैमरे में कैद

रात के अंधेरे में गर्ल्स हॉस्टल की दीवार पर गुलदार की चहलकदमी, कैमरे में कैद रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल में रात के अंधेरे में गर्ल्स हॉस्टल की दीवार पर एक गुलदार के चलने और छात्रावास में घुसने का वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। गुलदार की लगातार हो रही आहत से […]

रात के अंधेरे में गर्ल्स हॉस्टल की दीवार पर गुलदार की चहलकदमी, कैमरे में कैद

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल में रात के अंधेरे में गर्ल्स हॉस्टल की दीवार पर एक गुलदार के चलने और छात्रावास में घुसने का वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। गुलदार की लगातार हो रही आहत से क्षेत्रवासियों में डर का माहौल है।नैनीताल में बारह पत्थर क्षेत्र में महिला छात्रावास राजकीय पॉलीटेक्निक की दीवार पर एक वयस्क गुलदार के टहलने का वीडियो बना है। वीडियो किसी राहगीर ने बनाया है, जिसमें गुलदार लगभग छह फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर चहलकदमी करता दिख रहा है।

गाड़ी से बनाए गए वीडियो में गुलदार दीवार के ऊपर कंटीली फेंसिंग से होते हुए जा रहा है। इसी बीच गुलदार छोटे गेट को नांगता है और फिर गाड़ी में बात करते युवाओं को कुछ पल रुककर देखते हुए निकल जाता है। देखते ही देखते गुलदार बाउंड्री वॉल के अंदर छात्रावास के भीतर कूद गया। बताया जा रहा है कि, घने जंगल से लगे इस रिहायशी क्षेत्र में अक्सर गुलदार शाम होते ही पहुंच जाता है। क्षेत्र में रात भर गुलदार की गुर्राहट सुनाई देती है और धूप निकलने के बाद गुलदार समीप के क्षेत्र की गुफाओं में निकल जाता है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts