वीडियो : कोटद्वार पहुंचाए प्रवासियों से भाजपाइयों ने लगवाए “त्रिवेंद्र जिंदाबाद” के नारे

मनोज नौडियाल  भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लगवाए मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे। कोटद्वार पूरे देश से उत्तराखंड में प्रवासियों का लौटना शुरू हो गया है। सरकार द्वारा 25 बसों से प्रवासियों को गुरुग्राम से कोटद्वार लाया गया, वहां उनका मेडिकल चेकअप खाने और पीने की व्यवस्था कर उनको उनके गंतव्य की ओर भेजा गया, पर वहीं […]

मनोज नौडियाल 

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लगवाए मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे।
कोटद्वार पूरे देश से उत्तराखंड में प्रवासियों का लौटना शुरू हो गया है।

सरकार द्वारा 25 बसों से प्रवासियों को गुरुग्राम से कोटद्वार लाया गया, वहां उनका मेडिकल चेकअप खाने और पीने की व्यवस्था कर उनको उनके गंतव्य की ओर भेजा गया, पर वहीं भाजपा के नेता भी सरकार के इस प्रयास को राजनीतिक रंग देने से बाज नही आ रहे।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/5CcwX8qxxS8

 

वह मुख्यमंत्री के पोस्टर बना कर लाए और लौटे प्रवासियों से मुख्यमंत्री और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाने दिखाई दिए जबकि यात्री सरकार के इन प्रयासों का स्वयं ही धन्यवाद दे रहे हैं पर भाजपा के नेता अपनी राजनीति चमकाने और चमचागिरी में भूल गए कि सरकार के प्रयास पर चूना लगाने का काम कर रहे हैं।

जबकि सरकार कम संसाधनों के होते हुए भी राज्य से बाहर फंसे लाखों लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का भरसक प्रयास कर रही है। मगर ऐसे भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की सारी मेहनत पर पानी फेर देते हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts