उत्तराखंड: गुरुजी/महेंद्र सिंह नेगी को कांग्रेस पार्टी ने सौंपी महत्तवपूर्ण ज़िम्मेदारी।

रिपोर्ट: बिजेंद्र सिंह राणा 

  • प्रमुख राज्य निर्माण आंदोलनकारी रहे है महेंद्र सिंह नेगी।
  • शिक्षक के रूप में भी स्वच्छ एवं ईमानदार छवि ।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में है मजबूत पकड़।

 

देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रायपुर विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ‘नेगी गुरुजी’ को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री संगठन ढांचा निर्माण एवं प्रशिक्षण बनाया गया है। 

 

नेगी गुरुजी प्रमुख राज्य निर्माण आंदोलनकारी भी रहे हैं। तथा समाज में उनकी स्वच्छ, ईमानदार, संघर्षशील नेता की मानी जाती है। जनहित के अनेक आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पर्वतीय मूल के बहुसंख्यक राजपूत जाति से होने के कारण कांग्रेस पार्टी को भी लाभ होगा। पूर्व में राजकीय शिक्षक होने के नाते शिक्षक समाज में भी कांग्रेस की पैठ बढेगी। 

 

नेगी गुरुजी की खासकर देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी छवि व मजबूत पकड़ का भी कांग्रेस संगठन को देहरादून जिले में भी लाभ मिलेगा। नेगी गुरुजी को संकट निर्माण का अच्छा अनुभव है। वर्ष 2022 में भी उन्होंने स्वयं के प्रयास से मात्र एक महीने में कांग्रेस के 5000 से भी अधिक प्रमाणित सदस्य बनाए थे। उनके इस सदस्य निर्माण कार्य को पूरे प्रदेश में सराहा गया।

 

वर्ष 2021 में सितंबर व दिसंबर माह में नेगी ने रायपुर विधानसभा में कांग्रेस की दो ऐतिहासिक बड़ी जनसभाएं की हैं जिनमें हजारों को भीड़ देखकर पार्टी के सीनियर नेता भी महेन्द्र प्रताप सिंह नेगी गुरु जी की प्रशंसा करते नही थक रहे थे। इसके अतिरिक्त चाहे वह भारत जोड़ो यात्रा हो या अन्य कांग्रेस के जो भी कार्यक्रम या आंदोलन हों नेगी गुरुजी ने उनमें बढ़-चढ़ के योगदान दिया है।  

 

नेगी गुरुजी के संगठित करने की कार्य शैली का लोहा देहरादून जनपद के कांग्रेसी ही नहीं अपितु विपक्षी पार्टियों के नेता भी मानते हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर निश्चित ही प्रदेश में कांग्रेस संगठन को एक नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts