नैनीताल में भयंकर गड़गड़ाहट के बाद हुई ओलावृष्टि!विद्युत आपूर्ति ठप !

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में दोपहर के सामान्य मौसम के बाद शाम भयंकर गड़गड़ाहट के बाद ओलावृष्टि शुरू हो गई । बिजली की कड़कड़ाहट के बीच शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई ।         नैनीताल में मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही । शाम को देखते ही […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में दोपहर के सामान्य मौसम के बाद शाम भयंकर गड़गड़ाहट के बाद ओलावृष्टि शुरू हो गई । बिजली की कड़कड़ाहट के बीच शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई ।

        नैनीताल में मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही । शाम को देखते ही देखते बादल गहरा गए । रात लगभग सात बजे बादलों की गड़गड़ाहट के साथ ही बिजली कड़कड़ाने लगी । इसी बीच ओलावृष्टि भी शुरू हो गई ।

 शहर की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई और शहर में अंधकार छा गया। नैनीताल में बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम का बदला रूप देखने को मिल रहा है । मौसम के बदले रूप में कभी धूप, कभी बरसात और कभी ओलावृष्टि देखने को मिली । देर रात मौसम में एक बार फिर बदलाव आया और बिजली का कड़कड़ाना बन्द हो गया । इसके अलावा बिजली की कड़कड़ाहट भी बन्द हो गई । मौसम के बदलने के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी गई । स्थानीय लोगों ने आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयत्न किया ।

Also Read This

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

Related Posts