दबंगई : धारदार हथियार से कक्षा 12 के छात्र को किया लहूलुहान l सड़क पर बेसुध होकर गिर गया छात्र

कुछ दबंगई होने और धार हथियार से कक्षा 12 के छात्र को लहूलुहान कर दिया जिसके बाद वह सड़क पर बेसुध होकर गिर गया l इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गयाl घायल छात्र के पिता नवीन चंद्र आर्या आम आदमी पार्टी के सक्रिए कार्यकर्ता हैं और उसकी मां कमला देवी एक निजी अस्पताल में […]

कुछ दबंगई होने और धार हथियार से कक्षा 12 के छात्र को लहूलुहान कर दिया जिसके बाद वह सड़क पर बेसुध होकर गिर गया l इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गयाl

घायल छात्र के पिता नवीन चंद्र आर्या आम आदमी पार्टी के सक्रिए कार्यकर्ता हैं और उसकी मां कमला देवी एक निजी अस्पताल में नौकरी करती हैं।

मामला हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज का हैl कॉलेज के सामने युवकों में अचानक विवाद हो गया इसके बाद तो बाइक सवार वहां धारदार हथियार लहराते हुए पहुंचे और एक दूसरे को धमकाने लगेl

झगड़े के दौरान बाइक सवार युवक ने कॉलेज गेट पर खड़े कक्षा 12 के छात्र को धारदार हथियार मारकर लहूलुहान कर दिया।इसके बाद वहां से फरार हो गए। 

जान बचाने के लिए छात्र 20 मीटर ही दौड़ पाया और उसके बाद सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ा। 

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। छात्र को वेंटीलेटर पर रखा गया है। 

हल्द्वानी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरु करते हुए दो हमलावरों और उनके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts