हरक ने फिर बदली हवा : कहा “राजनीति में नही होता कोई दोस्त या दुश्मन”

कमल जगाती, नैनीताल नैनीताल के उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में एक कार्यक्रम के दौरान सूबे के वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।  पत्रकारों ने उनसे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उस ट्वीट के बारे में पूछा, जिसमें उन्होंने कांग्रेस छोड़कर 2016 में भाजपा में गए विधायकों को […]

कमल जगाती, नैनीताल

नैनीताल के उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में एक कार्यक्रम के दौरान सूबे के वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।  पत्रकारों ने उनसे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उस ट्वीट के बारे में पूछा, जिसमें उन्होंने कांग्रेस छोड़कर 2016 में भाजपा में गए विधायकों को घर वापसी का न्योता दिया था। इसके जवाब में हरक सिंह रावत ने हंसकर कहा कि उनकी हरीश रावत से कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने राजनीति का सबसे बड़ा सिद्धांत बताया जिसमें ना तो कोई दोस्त होता है और ना ही कोई दुश्मन होता है। हरक सिंह रावत उन नौ विधायकों में शामिल थे जिन्होंने 18 मार्च 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत से बगावत कर भाजपा के लैटर पैड पर राज्यपाल को समर्थन वापस लेने का पत्र सौंपा था।
आज हरक सिंह रावत के इस जवाब के बाद एक बार फिर अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर राजनीति में कोई दोस्त और दुश्मन नहीं होता है तो पाला किसी तरफ को भी पलट सकता है।

Also Read This

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैडर के इस आईएएस को मिली केंद्र में अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली/देहरादून।नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हिमांशु खुराना को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई में रानीपुर कोतवाली में तैनात एक महिला सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को कथित तौर पर 10...

Related Posts