बड़ी खबर : जिला अस्पताल हरिद्वार के इएमओ ने की इंटर्न से छेड़छाड़। महिला आयोग सख्त ..

कुमार दुष्यंत /हरिद्वार जिला अस्पताल हरिद्वार की इमरजेंसी कक्ष के इएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) पर एक इंटर्न से छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग  ने संज्ञान लिया है।  मामले में आयोग अध्यक्ष कुसुम  कण्डवाल ने  सीएमओ हरिद्वार डॉ मनीष दत्त से  वार्ता कर ईएमओ के विरूद्ध जांच करने व शीघ्र जरूरी […]

कुमार दुष्यंत /हरिद्वार

जिला अस्पताल हरिद्वार की इमरजेंसी कक्ष के इएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) पर एक इंटर्न से छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग  ने संज्ञान लिया है। 

मामले में आयोग अध्यक्ष कुसुम  कण्डवाल ने  सीएमओ हरिद्वार डॉ मनीष दत्त से  वार्ता कर ईएमओ के विरूद्ध जांच करने व शीघ्र जरूरी कार्रवाई करने के  निर्देश दिए हैं।  सीएमओ डॉ मनीष ने बताया कि मामले में अस्पताल स्तर पर भी जांच की जा रही है। 

कुसुम कण्डवाल ने कहा कि इस प्रकार की घटना का होना अत्यंत निंदनीय है। ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए। 

 महिला आयोग  अध्यक्षा ने एसओ कोतवाली  हरिद्वार से भी फोन पर वार्ता कर इस गम्भीर प्रकरण पर कड़ी कार्रवाई के लिये निर्देश दिए । 

एसओ ने बताया कि इंटर्न के पिता की ओर से कोतवाली नगर में घटना के संबंध में तहरीर देकर इएमओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

 

Also Read This

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

Related Posts