बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी कासिम ऑफिस अटैच, गौरव को कमान। जानिए कारण

हरिद्वार। मोतीचूर क्षेत्र में नाले की खुदाई से निकली मिट्टी के कथित अवैध उठान और जांच के दौरान हुए विवाद के बाद शासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को उनके पद से हटा दिया है। शासन के आदेश पर उन्हें खनन निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया […]

हरिद्वार। मोतीचूर क्षेत्र में नाले की खुदाई से निकली मिट्टी के कथित अवैध उठान और जांच के दौरान हुए विवाद के बाद शासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को उनके पद से हटा दिया है। शासन के आदेश पर उन्हें खनन निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं, उनकी जगह अमित गौरव को हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मोतीचूर मिट्टी विवाद के बाद बढ़ा मामला

जानकारी के अनुसार, मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास नाले की खुदाई के दौरान निकली मिट्टी को कथित रूप से बिना आवश्यक अनुमति के निजी भूमि पर डाले जाने की शिकायत उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत द्वारा प्रशासन से की गई थी।

शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी कासिम रजा मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे।

मौके पर जांच के दौरान जिला खनन अधिकारी और शिकायतकर्ता गोकुल सिंह रावत के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हो गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया।

वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी मामले को लेकर सवाल उठाए। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने जिला खनन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया था।

शासन ने लिया संज्ञान

मामले के तूल पकड़ने के बाद शासन स्तर पर पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लिया गया। इसके बाद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को हरिद्वार से हटाकर खनन निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया। शासन द्वारा जारी आदेश के बाद अमित गौरव ने हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। अब जिले में खनन विभाग से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी उनके पास होगी।

चर्चा में बना हुआ है मामला

मोतीचूर मिट्टी विवाद और उसके बाद हुए प्रशासनिक फेरबदल को लेकर हरिद्वार के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। मामले को लेकर विभिन्न संगठनों की नजर अब आगे की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर बनी हुई है।

हालांकि प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में विस्तृत जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की गई है।

Also Read This

पागल कुत्तों का आतंक: यहां चार दिन स्कूल बंद, ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी

नारायणबगड़। गिरीश चंदोला चमोली जिले में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है, लेकिन नारायणबगड़ क्षेत्र में विद्यालयों में चार दिवसीय अवकाश की वजह बारिश नहीं,...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिकाओं को सुनने के बाद खारिज कर दिया...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts