हरिद्वार में दो जमातियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, राज्य में अब 33 हुई संख्या

देहरादून।हरिद्वार जिले में एक नया कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है हरिद्वार में ज्वालापुर के मोहल्ला पांवधोई निवासी एक युवक निजामुद्दीन मरकज से जुड़ा है। वह 28 मार्च को 40 दिन की जमात से घर लौटा था। एक अप्रैल को पुलिस ने उसे पिरान कलियर में क्वॉरेंटाइन कराया था। चार अप्रैल को तबीयत खराब […]

देहरादून।हरिद्वार जिले में एक नया कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है
हरिद्वार में ज्वालापुर के मोहल्ला पांवधोई निवासी एक युवक निजामुद्दीन मरकज से जुड़ा है। वह 28 मार्च को 40 दिन की जमात से घर लौटा था। एक अप्रैल को पुलिस ने उसे पिरान कलियर में क्वॉरेंटाइन कराया था। चार अप्रैल को तबीयत खराब होने पर उसे रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। बीती रात उसकी ब्लड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आधी रात ज्वालापुर के पांवधोई मोहल्ला पहुंचकर पूरा इलाका सील करा दिया।
इस युवक के साथ ही जमात में शामिल रहे एक दूसरे युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दूसरा युवक भी पांवधोई का ही निवासी है। पुलिस ने पहले युवक के परिवार से जुड़े करीब 12 लोगों को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में आइसोलेट कर दिया है। अब दूसरे युवक के परिवार व उससे जुड़े लोगों के बारे में छानबीन शुरू कर दी गई हैं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की है।

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts