बड़ी खबर : महिला दरोगा निलंबित l जानिए पूरा मामला

सिडकुल थाने में तैनात महिला दरोगा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सस्पेंड कर दिया सस्पेंड करने का कारण दुष्कर्म के मुकदमे की जांच में लापरवाही बरतना रहा l दरअसल, कुछ दिन पहले सिडकुल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक पर मुकदमा […]

सिडकुल थाने में तैनात महिला दरोगा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सस्पेंड कर दिया सस्पेंड करने का कारण दुष्कर्म के मुकदमे की जांच में लापरवाही बरतना रहा l

दरअसल, कुछ दिन पहले सिडकुल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक पर मुकदमा दर्ज कराया l आरोपित सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था,जहां उसकी मुलाकात पीड़िता से हुई ,उसके बाद उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और कई बार दुष्कर्म किया, उसके बाद आरोपित फरार हो गया l

पीड़िता ने मुकदमे में आरोपित का नाम व स्थानीय पता लिखवाया था, लेकिन मूल पते की जानकारी उसे नहीं थी।

इस मामले की जांच करते हुए महिला दरोगा ललिता चुफाल ने आरोपी के स्थानीय पते पर जानकारी जुटाई मगर ज्यादा जानकारी नहीं मिलने पर 2 महीने के भीतर ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ चार्जशीट लगा दी l

इस मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने महिला दरोगा ललिता चुफाल को सस्पेंड कर दिया साथ ही इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल को प्रारंभिक जांच के आदेश भी दे दिएl

Also Read This

क्राइम(साइबर ठगी): न मिला इनाम, न मिली कार। 1.50 करोड़ रुपये भी गवाएं

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC के नाम पर करीब 1.50 करोड़...

क्राइम: देहरादून में जन्मदिन की पार्टी में खूनी खेल, शराब के नशे में युवक की चाकू मारकर हत्या

Dehradun News: देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी खूनी विवाद में बदल गई। शराब पीने...

Related Posts