राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चमोली बने चैंपियन

पुरोला, 16 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी  पुरोला स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंची बालिका खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न आयु […]

पुरोला, 16 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी 

पुरोला स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंची बालिका खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-19 वर्ग में हरिद्वार, अंडर-17 में ऊधमसिंह नगर तथा अंडर-14 वर्ग में चमोली की टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम की।

अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरिद्वार ने देहरादून को 31-23 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में ऊधमसिंह नगर की टीम तीसरे स्थान पर रही।

अंडर-17 वर्ग का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को 16-15 के बेहद करीबी अंतर से हराकर चैंपियनशिप जीती, जबकि देहरादून की टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

इसी तरह अंडर-14 वर्ग के फाइनल में चमोली की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए देहरादून को 28-18 से शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

समापन समारोह में नगर पालिका परिषद पुरोला के अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेलों में बालिकाओं की बढ़ती भागीदारी को उत्साहजनक बताया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई बालिका खिलाड़ियों ने अनुशासन, जुझारूपन और खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर सोबत सिंह, जगबीर सिंह, धनबीर चौहान, जनक सिंह, प्रताप रावत, विनोद चौहान, चतर चौहान, गणेश चौहान और विक्रम रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Read This

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के पाँच वर्षीय कार्यकाल की सराहना, सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष ललित जोशी ने दी शुभकामनाएँ

देहरादून। सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी ने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट कर...

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी: 30 साल का कब्जा भी अपने आप नहीं बनाता मालिकाना हक

नई दिल्ली। नीरज उत्तराखंडी जमीन पर वर्षों से कब्जे को मालिकाना हक का आधार मानने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला बेहद अहम...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts