हरीश रावत ने जताई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में तेजाब हमले की आशंका।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तेजाब से हमला होने की आशंका जताई हैं। हरदा ने स्याही में तेजाब मिलाकर कांग्रेस के नेताओं पर फेंके जाने की बात की हैं । दरअसल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धरातल के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं । हरीश रावत ने […]

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तेजाब से हमला होने की आशंका जताई हैं। हरदा ने स्याही में तेजाब मिलाकर कांग्रेस के नेताओं पर फेंके जाने की बात की हैं ।

दरअसल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धरातल के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं ।

हरीश रावत ने खटीमा से शुक्रवार को शुरू होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में तेजाब हमला होने की आशंका जताई है।

उन्होंने गुरुवार देर रात ट्वीट करके कहा कि अभी-अभी मुझे दो सूत्रों से सूचना मिली है कि कुछ लोग स्याही में तेजाब मिलाकर कांग्रेस के नेताओं पर फेंकने की कोशिश करेंगे।यदि ऐसा होता है तो ये उत्तराखंड की राजनीति के लिए कलंक पूर्ण अध्याय होगा। आगे उन्होंने लिखा कि सूचना को प्रशासनिक एजेंसियों, पुलिस और राजनीतिक दलों के साथ साझा किया गया है।

इससे पहले उन्होंने लिखा था कि एक रिटायर्ड नौकरशाह आजकल सत्तारूढ़ दल ही नहीं, बल्कि तीन-तीन राजनीतिक दलों के लिए एक साथ राजनीतिक उगाही कर रहे हैं। खनन की उगाही भी बंट रही है।उत्तराखंड में बहुत सारे लोगों के आर्थिक स्वार्थ जुड़े हुए हैं। उन लोगों को भी एकजुट करने का प्रयास हो रहा है, ताकि वे सत्तारूढ़ दल की कुछ मदद करें। कुछ कद्दू कटेगा-बंटेगा के सिद्धांत पर आवाजों को बंद करने के लिए उनमें बांट दें।

साथ ही उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि मैं जानता हूं कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल मेरे ऊपर कई प्रकार के अत्याचार ढहाने की कोशिश करेगा। उसकी तैयारियां हो रही हैं। ज्यों-ज्यों ऐसा आभास बढ़ता जा रहा है, चुनाव में लड़ने की मेरी संकल्प शक्ति भी बढ़ती जा रही है।

हरदा ने लिखा कि मैं वो सब प्राप्त कर चुका हूं, जिसके लायक था। पर सभी लड़ाइयां स्वयं सिद्धि के लिए नहीं होती हैं। कुछ सिद्धांत, पार्टी के लिए भी लड़नी पड़ती हैं। उत्तराखंड और उत्तराखंडियत की रक्षा व पार्टी की मजबूती के लिए मुझे मान-अपमान और यातनाएं झेलने को तैयार रहना चाहिए।

 

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts