हरीश रावत, किशोर उपाध्याय के साथ विजय बहुगुणा…

हरीश रावत के मुख्यमंत्री और किशोर उपाध्याय के उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते नौ विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले विजय बहुगुणा इन दिनों मुख्यधारा की राजनीति से दूर हैं। कांग्रेस छोडऩे के बाद बहुगुणा ने हरीश रावत पर काफी फब्तियां कसी। हरीश रावत ने उन्हें काली भेड़ कहा। बाद में किशोर […]

हरीश रावत के मुख्यमंत्री और किशोर उपाध्याय के उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते नौ विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले विजय बहुगुणा इन दिनों मुख्यधारा की राजनीति से दूर हैं। कांग्रेस छोडऩे के बाद बहुगुणा ने हरीश रावत पर काफी फब्तियां कसी। हरीश रावत ने उन्हें काली भेड़ कहा। बाद में किशोर उपाध्याय कई बार अफसोस जाहिर करते हुए दिखाई दिए कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते कांग्रेस दो फोड़ हो गई।
आज विजय बहुगुणा की तरह हरीश रावत और किशोर उपाध्याय भी लगभग एक ही स्थिति में हैं। आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मीडिया में एक फोटो जारी किया है, जिसमें कैप्शन ”आज एक चलचित्र यह भी” लिखकर सनसनी फैलानी के साथ-साथ इस बात के लिए भी दरवाजा खोल दिया है कि यदि बहुगुणा और उनकी टीम वापस कांग्रेस में आती है तो इसके लिए हरीश रावत और किशोर उपाध्याय पलक पावड़े बिछाकर खड़े हैं। कांग्रेसमुक्त भारत अभियान के बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की हरीश रावत और किशोर उपाध्याय के बीच यह फोटो नए राजनैतिक समीकरणों की चर्चा को शुरू करें तो आश्चर्य न होगा। यह फोटो किशोर उपाध्याय के सौजन्य से पर्वतजन को प्राप्त हुई है, जिसे पाठकों के लिए जारी किया गया है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts