एक्सक्लूसिव: हरीश रावत ने धन सिंह रावत पर बोला हमला

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पर हमला बोला है। हरीश रावत ने उचित शिक्षा मंत्री द्वारा डिग्री कॉलेजों में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने के बयान के बाद यह प्रतिक्रिया दी है। मेरे छोटे भाई धन सिंह रावत बहुत पराक्रमी […]

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पर हमला बोला है। हरीश रावत ने उचित शिक्षा मंत्री द्वारा डिग्री कॉलेजों में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने के बयान के बाद यह प्रतिक्रिया दी है।
मेरे छोटे भाई धन सिंह रावत बहुत पराक्रमी हैं। ये हमारे काॅलेजों में बच्चों को पढ़ने के लिये पुस्तक तो दे नहीं रहे हैं, कहीं-कहीं शिक्षक भी नहीं दे पा रहे हैं, मगर जैमर जरूर लगा दे रहे हैं।

मोदी जी ई लर्निंग पर जोर दे रहे हैं और धन सिंह जी धन्य हैं आप, आप जैमर लर्निंग पर जोर दे रहे हैं। यदि ये नौजवान लाठी-डंडे से चुप न हो, तो फिर जैमर से चुप करवायी जानी चाहिये, अच्छा फार्मूला है।
देखना है कि हरीश रावत के इस हमले के बाद धन सिंह रावत क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts