पुलिस को कॉल कर बोला-“पत्नी की हत्या कर दी”। मौके पर पहुंची पुलिस तो खुला बड़ा सच

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के द्वाराहाट क्षेत्र में डायल 112 पर पत्नी की हत्या की झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सूचना को फर्जी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करने की […]

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के द्वाराहाट क्षेत्र में डायल 112 पर पत्नी की हत्या की झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सूचना को फर्जी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

“पत्नी की हत्या कर दी” कहकर किया था कॉल

पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 की रात को कोतवाली द्वाराहाट क्षेत्र के कोराडी, बग्वालीपोखर निवासी एक व्यक्ति ने आपातकालीन सेवा डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट के नेतृत्व में चौकी बग्वालीपोखर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि सूचना देने वाले सुरेश राम पुत्र किशन राम ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी और भ्रामक सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पति-पत्नी की काउंसिलिंग भी की।

इसके बाद 27 मई 2026 को सुरेश राम और उनकी पत्नी को कोतवाली द्वाराहाट बुलाया गया, जहां डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग करने पर पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

अल्मोड़ा पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवाओं का इस्तेमाल केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही किया जाए। झूठी या भ्रामक सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फर्जी कॉल और झूठी सूचनाएं वास्तविक आपात स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया को प्रभावित करती हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचने में देरी हो सकती है।

Also Read This

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

पिता की वतन वापसी के लिए बेटी की मुहिम बनी जन-आंदोलन, अब तक जुटे ₹1.40 करोड़ से अधिक

उत्तरकाशी। 11 सितंबर, नीरज उत्तराखंडी सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल को स्वदेश वापस लाने के लिए उनकी बेटी दीपिका...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts